अमरोहा, जुलाई 20 -- Amroha News: जोया। सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। परिजन कार्रवाई से इनकार शव घर ले गए। घायल का उपचार चल रहा है। उसकी हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। घटना डिडौली क्षेत्र के गांव चौधरपुर के बाजार के सामने रविवार रात 10 बजे की है। डिडौली क्षेत्र के गांव जिवाई निवासी 32 वर्षीय प्रमोद अपने दोस्त करन के साथ बाइक पर सवार होकर बहन के घर से लौट रहा था। जैसे ही बाइक सवार डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव चौधरपुर में बाजार के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर जिवाई चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से पाकबड़ा के निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान सोमवार सुबह ...