अमरोहा, अक्टूबर 22 -- Amroha News: नगर के प्राचीन श्रीझारखंड महादेव शिवाला मंदिर परिसर से बुधवार शाम श्रीशिव महामंडल रामलीला समिति के संयोजन में भरत मिलाप शोभायात्रा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ रोटरी क्लब आकर्षण के अध्यक्ष आदेश अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस दौरान मौजूद श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारे लगाए। शोभायात्रा शिवाला मंदिर से शुरू होकर श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज के सामने से होते हुए मुख्य बाजार, पुरानी घास मंडी, रहरा अड्डा और मोहल्ला होली वाला होते हुए देर शाम पुनः शिवाला मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा जैसे ही मुख्य बाजार में पहुंची, व्यापारियों ने अपनी दुकानों के सामने से फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: भव्यता के साथ संपन्न हुआ श्रीराम-भरत मिलाप, गू...