Amroha News: हसनपुर में निकली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा, झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
अमरोहा, अक्टूबर 26 -- Amroha News: अग्रकुल प्रवर्तक महाराजाधिराज अग्रसेन जी की 5150 वीं जयंती पर शनिवार शाम नगर में शोभायात्रा निकाली गई। रहरा अड्डे से शुरू हुई यात्रा का शुभारंभ विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी और पूर्व पालिका अध्यक्ष राकेश बंसल उर्फ कालू ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा शिवाजी मार्ग, जनकपुरी, इंदिरा चौक, आबेडकर पार्क होते हुए केनरा बैंक के पास स्थित अग्रसेन द्वार पर संपन्न हुई। यात्रा में हाथी, ऊंट, घोड़े और महाराजा अग्रसेन का भव्य रथ आकर्षण का केंद्र रहा। हनुमान जी, वैष्णो देवी, गणेश जी, शंकर-पार्वती, जगन्नाथ जी, राम दरबार और खाटू श्याम की झांकियों ने मन मोह लिया। पंजाब का अखाड़ा, घोड़ी नृत्य और बैंड-बाजों ने लोगों का ध्यान खींचा। यह भी पढ़ें- Amroha News: बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ धूमधाम से निकली महाराजा अग्रसेन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.