Amroha News: हसनपुर में चौथे दिन भी निकाली बांके बिहारी की प्रभात फेरी
अमरोहा, सितम्बर 2 -- Amroha News: श्रीकृष्ण डोल शोभायात्रा महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को लगातार चौथे दिन नगर के मुख्य मार्गों पर बांके बिहारी लाल की सवारी निकाली गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भक्तों ने स्वागत किया। बांके बिहारी लाल के जयकारों से नगर गुंजायमान हो उठा। जानकारी के मुताबिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर श्रीराम सेवा समिति के संयोजन में श्रीकृष्ण डोल शोभायात्रा बड़े ही भव्य रूप से निकाली जाती है। इस मौके पर कई दिन तक कार्यक्रम चलते हैं। इसी कड़ी में रविवार से शोभायात्रा निकाली जा रही है। बुधवार को प्रभात फेरी मोहल्ला कायस्थान स्थित अजय कुमार गुप्ता के आवास से मुख्य बाजार होते हुए राजेंद्र वैद्य के आवास पर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां ठाकुर जी 24 घंटे विश्राम करेंगे। प्रभात फेरी में जिलाध्यक्ष पंकज भटनागर, विजय पारछा, बबलू पाल, रूप किशोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.