Amroha News: हसनपुर में खड़े ट्रक में बाइक टकराई, युवक गंभीर घायल
अमरोहा, नवम्बर 7 -- Amroha News: क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की पहचान 40 वर्षीय भरतवीर पुत्र वीर सिंह, निवासी बौना वाली डगरौली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भरतवीर बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और भरतवीर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन भी घायल के साथ मेरठ के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त बाइक व ट्रक को कब्जे में लिया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.