अमरोहा, अक्टूबर 22 -- Amroha News: नया कनेक्शन लेने, बिल संशोधन, विद्युत आपूर्ति आदि बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए सम्भव जनसुनवाई कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसके तहत जिले के चारों उपखंडों पर तैनात संबंधित एक्सईएन हर सोमवार को सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक उपभोक्ताओं की समस्याओं की सुनवाई कर समाधान करेंगे। उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए पावर कारपोरेशन ने जनसुनवाई कार्यक्रम की शुरुआत की है। कार्यक्रम के तहत जिले के चारों उपखंडों पर तैनात एक्सईएन उपभोक्ताओं की बिजली बिल संशोधन, खराब मीटर बदलना, फुंके ट्रांसफार्मरों को ठीक कराना, सोलर यूनिट एडजस्टमेंट, नया कनेक्शन लेने, लोड बढ़वाने या कम करने और विद्युत आपूर्ति से जुड़ी उपभोक्ताओं की समस्याओं का हर सोमवार को सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक सुनवाई कर समाधान करेंगे। इतना ही न...