अमरोहा, अगस्त 10 -- Amroha News: अमरोहा। हरियाली तीज पर्व इस बार 15 अगस्त को मनाया जाएगा। महिलाओं ने तैयारी शुरू कर दी हैं। पर्व पर विभिन्न संस्था तीजोत्सव कार्यक्रम आयोजित करेंगी। ज्योतिषाचार्य पंडित आशुतोष त्रिवेदी के मुताबिक महिलाएं इस दिन व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु संग सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। कुंवारी कन्याएं योग्य वर के लिए भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा करती हैं। हरा रंग सौभाग्य, संतुलन और प्रकृति का प्रतीक माना जाता है, जो इस दिन विशेष महत्व रखता है। वहीं पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। सुहागिन महिलाएं बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं। शृंगार व पूजन सामग्री की खरीदारी की जा रही है। मिठाई की दुकानों पर घेवर की मांग भी बढ़ गई है। साड़ी-चूड़ी की भी खरीदारी हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...