Amroha News: हरिबाबा गंगा धाम के रास्ते पर कीचड़-जलभराव, हजारों लोग परेशान
अमरोहा, अगस्त 4 -- Amroha News: रहरा, संवाददाता। विकास खंड गंगेश्वरी के गांव मुबारिजपुर के मजरा सिलारा के ग्रामीणों के संग मुख्य मार्ग पर गंदगी व जलभराव का खामियाजा शिवभक्तों को भी भुगतना पड़ रहा है। अफसरों की लापरवाही की वजह से दस से अधिक गांवों के लोग व स्कूली बच्चे भी परेशान हैं। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न होने से ग्रामीणों में रोष है।बताया जा रहा है कि सिलारा में करीब 200 मीटर रास्ता उखड़ा हुआ पड़ा है। बरसात व घरों से निकला पानी यहां जमा हो रहा है। रास्ते से स्थानीय समेत सोरामपुर, देहरी खादर, करनपुर खादर, गुरैठा, खरपड़ी, दढ़ियाल, सूवरा, भूवरा आदि गांव के ग्रामीणों का आना जाना रहता है। साथ ही सावन माह में संभल जिले के हरिबाबा गंगा धाम तक तमाम शिवभक्त जलाभिषेक के लिए इसी रास्ते से गुजरते हैं। रास्ते पर कीचड़ व पानी जमा होने से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.