अमरोहा, जुलाई 14 -- Amroha News: रजबपुर, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन चौधरी करतार सिंह गुट ने किसान समस्याओं को लेकर मंगलवार को रजबपुर में किसान महापंचायत आयोजित की। जिसमें पंचायत में बिजली, गन्ना, बैंक आदि समस्याओं से संबंधित अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह ने कहा की महाकारी डोर परियोजना व गंगा एक्सप्रेसवे के लिए के लिए जल्द ही अन्य संगठनों के साथ मिलकर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। सस्ते दामों पर किसानों की जमीन का अधिग्रहण नहीं होने दिया जाएगा।

किसान समस्याएँ वक्ताओं का कहना है कि महाकारी डोर योजना प्रस्तावित है। महाकारी डोर योजना को लेकर किसानों में आम सहमति बनी कि यहां पर किसी भी कीमत पर महाकारी डोर योजना को लागू नहीं हो दिया जाएगा। साथ ...