Amroha News: हजरत इमाम हुसैन के चेहलुम पर सैदनगली में जुलूस बरामद
अमरोहा, अगस्त 4 -- Amroha News: सैदनगली, संवाददाता। कस्बे में 20 सफर मंगलवार को रसूल के नवासे शहीदे आजम हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम व उनके 71 साथियों के चेहलुम पर जुलूस बरामद हुआ। अजाखाना मीर मुजाहिद हुसैन में मजलिस हुई, जिसमें मर्सिया खुवानी शरफ बाकरी व हमनवा ने की। मजलिस को सफी मुक्तदा ने खिताब किया।मजलिस के बाद अलम, शबीहे ताबूत, जुल्जनाह बरामद हुआ। जुलूस तयशुदा रास्तों व स्थानीय इमाम बारगाहों से होता हुआ हुसैनी चौक पहुंचा जहां अजादारों ने दहकते हुए अंगारों पर मातम किया। आग पर मातम के बाद जुलूस दादे पीर जी इमाम बारगाह पहुंचा जहां अली असगर का झूला बरामद हुआ। अजादारों ने जंजीरी मातम कर खुद को लहूलुहान कर लिया। यह भी पढ़ें- इमाम हुसैन के चेहलुम से पूर्व दहकते अंगारों पर चले अजादार मातम के बाद जुलूस संभल-हसनपुर मुख्य मार्ग से होता हुआ कर्बल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.