अमरोहा, नवम्बर 4 -- Amroha News: अमरोहा में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की जांच में जिला अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मी समेत तीन और आशंकित मरीज सामने आए। विभागीय स्तर पर बीमारी की रोकथाम की कवायद तेज कर दी है। अमरोहा ब्लाक क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय महिला के अलावा क्षेत्र के ही गांव निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति को लगातार बुखार के चलते परिजनों ने मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में की गई दोनों की डेंगू की प्रारंभिक एनएस-1 जांच पॉजीटिव आई। वहीं अस्पताल में तैनात करीब 33 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी की भी डेंगू की प्रारंभिक एनएस-1 रिपोर्ट पॉजीटिव आई। सीएमओ डॉ.रमा कांत सागर ने बताया कि मरीजों की एलाइजा जांच रिपोर्ट के बाद ही डेंगू की अंतिम पुष्टि की जाएगी। मरीजों से संबंधित इला...