अमरोहा, जुलाई 30 -- Amroha News: शहर के एक होटल में गुरुवार दोपहर स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संयुक्त संपर्क प्रमुख विकास चौधरी व प्रांत सह संयोजक सुधांशु विश्नोई ने प्रेस वार्ता की। भारत को आर्थिक रूप से सुरक्षित, समृद्ध व स्वावलंबी बनाने के लिए परिवार व व्यापार में स्थानीय स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। विदेशी कंपनियों के उत्पादों के प्रयोग से बचने की अपील सभी से की। मैं भी स्वदेशी उत्पाद का समर्थक हूं मुहिम को कामयाब बनाने का आह्वान किया। इस दौरान संगठन के पूर्व जिला संयोजक आशीष गुप्ता, राजेश आर्य, डॉ.उत्तम सिंह प्रजापति आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...