Amroha News: स्वदेशी जागरण मंच ने फूंका एलन मस्क का पुतला, स्टार लिंक पर प्रतिबंध की मांग
अमरोहा, नवम्बर 1 -- Amroha News: स्वदेशी जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने रविवार को अटल चौक पर एलन मस्क का पुतला जलाया। मंच के सह प्रांत संयोजक एडवोकेट सुधांशु विश्नोई, जिला संयोजक वेदप्रकाश चौहान व अमरोहा ब्लॉक प्रमुख गुरेन्द्र सिंह ढिल्लो ने कहा कि एलन मस्क लगातार भारत विरोधी गलत बयान दे रहे हैं। इससे पूरे देश में उनके खिलाफ आक्रोश है। सभी वक्ताओं ने कहा कि मंच ऐसी बयानबाजी की निंदा करता है। मांग उठाई कि राष्ट्रीय सुरक्षा और भारत की डिजिटल संप्रभुता को देखते हुए स्टार लिंक कंपनी को भारत में प्रतिबंधित किया जाए। कहा कि किसी भी विदेशी कंपनी को देश की सुरक्षा से समझौता कर भारत में व्यापार करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- Bagpat News: बड़ौत में स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने अमेरिका के कारोबारी एलन मस्क की कंपनी स्टार लिंक का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.