Amroha News: स्वदेशी गोसंवर्धन योजना के लिए 28 लाभार्थियों का चयन
अमरोहा, जुलाई 31 -- Amroha News: मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए 28 लाभार्थियों का चयन किया गया है। इसमें 14 महिला व 14 पुरुष लाभार्थी शामिल हैं। योजना में नंदबाबा दुग्धमिशन पोर्टल पर कुल 262 आवेदन मिले थे। जांच उपरांत 177 आवेदन पात्र पाए गए। पात्र आवेदकों में से ई-लाटरी के माध्यम से 28 लाभार्थियों का चयन किया गया। जिसमें महिला 14 एवं पुरुष 14 शामिल हैं। सीडीओ ने चयनित लाभार्थियों को शुभकामना दीं। सीवीओ डॉ.आभा दत्त, डीएसटीओ पुनीत कुमार, दुग्ध निरीक्षक व नोडल अधिकारी देवेंद्र सिंह, वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक मुरादाबाद मंडल, श्याम मूर्ति सिंह यादव शामिल हुए। यह भी पढ़ें- नन्दबाबा दुग्ध मिशन योजना में 28 का हुआ चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.