Amroha News: स्कूल चलो अभियान की सफलता को निकाली रैली
अमरोहा, जुलाई 3 -- Amroha News: बेसिक शिक्षा विभाग, समग्र शिक्षा अभियान के तहत नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 में छह से 14 आयु वर्ग के बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश कराने के लिए शुक्रवार को जिला स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष शशि जैन, ब्लॉक प्रमुख अमरोहा गुरेंद्र सिंह ढिल्लो, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गोला, सीडीओ अश्विनी कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली में मान्यता प्राप्त/परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रैली गांधी मूर्ति चौराहे से नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय से होकर आंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.