अमरोहा, नवम्बर 1 -- Amroha News: स्कूल-कालेजों में शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। उनकी शिक्षा को जीवन में आत्मसात करने की अपील की गई। नगर के रामसरन एवं सुशीला आनंद हाई स्कूल में विद्यालय स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभी ने एकता दिवस के रूप में देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ भी ली। विद्यालय प्रबंधक सुशील चंद्र सक्सेना, अध्यक्ष पंडित रविशंकर शर्मा, प्रधानाचार्य निशांत त्यागी, सोमवती कश्यप, अंशु त्यागी, अनुराधा चौधरी, भावना सक्सेना, मंजरी दीक्षित आदि मौजूद रहे। हाकमपुर के एसएलजे डिग्री कॉलेज में प्रवक्ताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन संघर्ष एवं राष्ट्रीय निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Chapra News: सरदार पटेल की जयंती पर जेपीयू ...