Amroha News: स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र की छत टपकने से खराब हुआ मिड-डे-मील का राशन, शिकायत
अमरोहा, सितम्बर 9 -- Amroha News: विकास खंड गंगेश्वरी के ढेंकला के ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र के रसोई की छत टपकने का आरोप लगाया। मिड-डे-मील का राशन खराब होने का आरोप लगाते हुए खंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत की। ग्रामीणों का कहना है कि स्टोर रूम में करीब सात कुंतल अनाज की बोरियां रखी हैं, जिनमें से कई बरसात के पानी से भीगकर खराब हो गई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मिड-डे-मील राशन के रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है। बच्चों को मानक के अनुरूप भोजन नहीं मिलने का भी आरोप भी लगाया। ग्रामीणों ने स्कूल में सप्ताह में केवल एक बार दाल-रोटी बनाए जाने की शिकायत की। गांव निवासी छत्रपाल सिंह, वीरभान सिंह, विश्राम सिंह, मनवीर सिंह, जमुना सिंह, रवि कुमार, सौदान सिंह, सत्यवान, पूरन सिंह, राजपाल सिंह, महिपाल सिंह, विक्की कुमार, जगतपाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.