Amroha News: सैदनगली में दो महिलाओं के कान से सोने के कुंडल खींचे, मचा हड़कंप
अमरोहा, अगस्त 9 -- Amroha News: चोरों ने शुक्रवार रात थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव हरियाना में दो महिलाओं के कानों से सोने के कुंडल खींच लिए। दो घरों से कीमती सामान भी समेट ले लिया। पुलिस जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। जानकारी के मुताबिक दीवार फांदकर तीन चोर विजय सिंह के घर में घुस गए। बरामदे में सो रही उसकी पत्नी ममता के एक कान से चुपचाप तरीके से कुंडल निकाल लिया। लेकिन, दूसरे कान से कुंडल नहीं निकला तो चोरों ने जबरन खींच लिया, जिससे कान फट गया। ममता की चीख निकल गई। ममता का कहना है कि चोरों की संख्या तीन थी। चोर भाग निकले। उधर, तसलीम की पत्नी के कानों से भी चोरों ने सोने के कुंडल निकाल लिए। गुफरान व हबीब के घर से चोरों ने कीमती सामान समेट लिया। घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। शनिवार सुबह सूचना पर पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.