अमरोहा, नवम्बर 7 -- Amroha News: सैदनगली। शंकर स्कॉलर एकेडमी व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शंकर स्कॉलर एकेडमी में विद्यार्थियों ने दीपावली के महत्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दीप सजावट, रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिताओं में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानाचार्या बीना अग्रवाल एवं प्रबंधक जितेंद्र गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पटाखों से दूर रहने व सुरक्षित एवं प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दीपावली, गोवर्धन पूजा व भैया दूज पर्व पर कार्यक्रम हुए। मुख्य वक्ता पवन कुमार, सोनम शर्मा, मीनाक्षी ने पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Bokaro News: संत मेरी नर्सरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मन...