Amroha News: सेवा संकल्प अभियान के तहत 'सेवा के रंग, राष्ट्र के संग' थीम पर बनाई गई भव्य रंगोली
अमरोहा, अक्टूबर 9 -- Amroha News: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सेवा के रंग, राष्ट्र के संग' कार्यक्रम के तहत विकसित भारत @ 2047 थीम पर भव्य एवं वृहद रंगोली बनाई गई। कार्यक्रम में आले अहमद गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं श्री राम सिंह खत्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं तथा प्राथमिक विद्यालय अमरोहा के विद्यार्थियों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों एवं उनके सहयोगियों का उत्साहवर्धन करने के लिए उपजिलाधिकारी रितु रानी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी पुनीत कुमार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्ञान प्रकाश तिवारी सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Orai News: 'भारत मंडल' में दिखा विकसित भारत का संकल्प, सनातन में बनी ह्यूमन रंगोली
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.