अमरोहा, अक्टूबर 22 -- Amroha News: कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली में शादी की पहली ही रात 'लुटेरी दुल्हन' ने ऐसा सनसनीखेज कांड कर दिया, जिससे दूल्हे के साथ ससुराल वालों के होश उड़ गए। सुहागरात पर शातिर दुल्हन ने पति को नशीला दूध पिलाकर बेहोश कर दिया और घर में रखे करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व 10 हजार रुपये की नकदी लेकर अपने दो मासूम बच्चों के संग रफूचक्कर हो गई। पीड़ित ने बुधवार को थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय और अपनी जीवनभर की कमाई वापस दिलाने की गुहार लगाई है। गंगाचोली गांव निवासी दिनेश खड़गवंशी (30) के मुताबिक, उसकी शादी की उम्र निकलती जा रही थी, लेकिन रिश्ता नहीं हो पा रहा था। उसके पास खेती की जमीन भी नहीं है और वह मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता है। इसी बीच गांव के दो लोगों ने उसे एक महिला के बारे में बताया। उन्होंने ...