अमरोहा, अगस्त 9 -- Amroha News: कांवड़ यात्रा के मद्देनजर अमरोहा पुलिस ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतते हुए पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिसकर्मी कांवड़ यात्रा मार्गों पर लगातार भ्रमण कर निगरानी रख रहे हैं, जबकि प्रमुख स्थानों और बैरियर प्वाइंटों पर पुलिस बल मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहा है। एसपी लखन सिंह यादव के निर्देशन में प्रमुख मार्गों, बैरियर प्वाइंटों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी की जा रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ ही कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पुलिसकर्मियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में मिशन शक्ति टीम ने महिला कांवड़ियों से संवाद कर उन्हें महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंब...