Amroha News: सीसीटीवी में कैद हुई ब्लाक कार्यालय से बाइक चोरी की वारदात
अमरोहा, अगस्त 13 -- Amroha News: ब्लाक कार्यालय में खड़ी बाइक चोरी कर ली गई। घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित युवक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। क्षेत्र के गांव होंशगपुर निवासी देवेंद्र कुमार बुधवार को बाइक से किसी काम से ब्लाक कार्यालय आए थे। उन्होंने अपनी बाइक ब्लॉक कार्यालय परिसर में खड़ी की व काम से चले गए। वापस लौटे तो वहां से बाइक गायब थी। काफी तलाशने पर भी बाइक का कुछ पता नहीं चला। बाइक चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल की गई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश किए जाने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.