अमरोहा, सितम्बर 9 -- Amroha News: बुढ़नपुर में सन हेल्थ केयर हॉस्पिटल पर लगी सील तोड़कर दोबारा संचालन करने के आरोप में पुलिस ने संचालक डॉ.साकिब हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नोडल अधिकारी ब्लॉक जोया डॉ.मोहम्मद उवैश के मुताबिक आईजीआरएस पर मिली शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 30 जुलाई को सन हेल्थ केयर हॉस्पिटल का निरीक्षण किया था। टीम को मौके पर डॉ.साकिब हुसैन मरीजों का उपचार करते मिले थे। जांच के दौरान स्टेथोस्कोप, बीपी मशीन, पल्स ऑक्सीमीटर, चार बेड, ड्रिप स्टैंड, बड़ी मात्रा में दवाइयां और दो डॉक्टर केबिन में इलाज कर रहे थे। विभागीय अभिलेखों में अस्पताल का पंजीकरण नहीं था। यह भी पढ़ें- Amroha News: सील तोड़कर फिर शुरू कर दिया अस्पताल, संचालक पर एफआईआर इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील और सीजर करते हुए नोटिस जारी किया...