अमरोहा, जुलाई 10 -- Amroha News: खादर क्षेत्र में पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ का खतरा गहरा गया है। ग्राम सीपिया फार्म के निकट स्थानीय लोगों द्वारा बनाया गया अस्थायी तटबंध गुरुवार रात पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर करीब 10 फीट तक बह गया। तटबंध टूटने के बाद गंगा का पानी खादर क्षेत्र के जंगलों और आसपास के खेतों में प्रवेश करने लगा, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग की टीम और राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा तटबंध की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया। उधर जिलाधिकारी डॉ नितिन गौड़ व पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने भी मौका मुआयना किया। दुर्गम मार्ग होने के कारण दोनों अधिकारी ट्रैक्टर पर सवार होकर मौके पर पहुंचे。 यह भी पढ़ें- Bhabua News: करौंदा वितरणी की 30 फुट लंबी सुरक्षा दीवार ध्वस्तफिर से बाढ़ ...