अमरोहा, अगस्त 16 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव मीरपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीराम व माता सीता के विवाह का प्रसंग सुनाया गया। कथा व्यास आचार्य कृष्णा प्रेम बिहारी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, सत्य और धर्म का प्रतीक है। ग्राम प्रधान धर्मवती सैनी, ऊदल सिंह, नरेंद्र सिंह, अमित कुमार, डॉ.प्रदीप कुमार, प्रिंस कुमार, जोगेश कुमार, नरेश सिंह, सुहागवती, विशेष देवी, बबीता देवी, पायल, संगीता देवी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...