अमरोहा, अगस्त 21 -- Amroha News: साल 2019 में सीएए हिंसा को लेकर अमरोहा शहर के विभिन्न मोहल्लों के करीब 85 लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में पुलिस द्वारा सत्यापन के नाम पर आरोपियों को बार-बार परेशान किए जाने पर वकीलों ने नाराजगी जताई है। यह भी पढ़ें- छात्र आंदोलन: पुलिस बर्बरता की जांच के लिए जस्टिस रेड्डी की अध्यक्ष में समिति गठितवकीलों की शिकायत मामले में आरोपियों के अधिवक्ता मुराद आरिफ ने गुरुवार को वकीलों के साथ एसपी लखन सिंह यादव को शिकायती पत्र देकर शहर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। साथ ही नियमानुसार सत्यापन कराने की मांग की है। शिकायती पत्र में बताया गया है कि मुकदमे में लगभग सभी आरोपी जमानत पर हैं और उनके खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि आरोप पत्र दाखिल होने और मुकदमे की सुनवाई अदालत में विचाराधीन ह...