अमरोहा, जुलाई 25 -- Amroha News: सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने सिलाई मशीन वितरण से जुड़े लापरवाही प्रकरण में उपायुक्त उद्योग से आख्या मांगी है। इसके अलावा जिला कार्यक्रम अधिकारी से आंगनबाड़ी के संबंध में जानकारी मांगी गई है। नौगावां सादात क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर निवासी शीशपाल सिंह ने सीडीओ से शिकायत की थी कि उसने अपनी बेटी शिवी व नाजरपुर कलां निवासी जितेंद्र सिंह की बेटी शिखा का एक जनपद, एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के तहत 17 मई 2025 को ऑनलाइन आवेदन किया था। डेढ़ माह बाद उनको साक्षात्कार के लिए जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उ‌धमिता केंद्र बुलाया गया। साक्षात्कार पास होने के बाद उनसे लाभार्थियों के चयन की सूची में नाम शामिल करने और सिलाई मशीन दिलवाने के एवज में चार हजार रुपये की मांग की गई। आरोप है कि रुपये न देने पर दोनों को अपात्...