Amroha News: सिकरिया पुल की दीवार पर बैठा दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल होने से लोगों में दहशत
अमरोहा, सितम्बर 18 -- Amroha News: अमरोहा। जिले में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। डिडौली और अतरासी के बाद अब नौगावां सादात क्षेत्र में भी तेंदुआ दिखाई दिया है। बुधवार रात सिकरिया पुल पर दीवार पर बैठे तेंदुए का वीडियो कार सवार युवक ने बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में दहशत बनी है। इससे पूर्व भी नौगावां सादात क्षेत्र के कई गांवों में तेंदुआ देखा जा चुका है। जानकारी के मुताबिक नौगावां सादात निवासी मोहम्मद सिराज बुधवार रात कार से अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह सिकरिया पुल पर पहुंचे, उनकी नजर पुल की दीवार पर बैठे तेंदुए पर पड़ी। अचानक तेंदुआ देखकर उन्होंने कार रोक ली तथा मोबाइल से तेंदुए का वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गौरतलब है कि पिछल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.