अमरोहा, जुलाई 8 -- Amroha News: जोया, संवाददाता। डिडौली क्षेत्र के गांव नारंगपुर निवासी महिला की तहरीर पर एसपी के आदेश के बाद डिडौली पुलिस ने सास की अर्थी तोड़ने, मारपीट, महिला से अभद्रता, नकदी छीनने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 12 नामजद तथा चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू की है।वादी कविता पत्नी रविकांत की ओर से एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि उसकी सास केला देवी उसके साथ रहती थीं और उनका उपचार भी वह और उसके पति करा रहे थे। बीमार रहने के कारण तीन जून 2026 को उनकी मृत्यु हो गई। यह भी पढ़ें- Pakur News: मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का मामला दर्ज आरोप है कि उसी रात गांव नारंगपुर में अंतिम संस्कार के लिए अर्थी लेकर पहुंचने पर जेठ जीतपाल उर्फ बब...