Amroha News: सावन के गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं
अमरोहा, अगस्त 19 -- Amroha News: महिला जैन मिलन अमरोहा के संयोजन में हरियाली तीजोत्सव धूमधाम संग मनाया गया। सीमा दीपक जैन को तीज क्वीन चुना गया। दीपाली जैन के निवास पर हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीमा दीपक जैन एवं संचालन डॉ.बीना शाह मंत्री ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र, पारसनाथ चालीसा एवं महावीर वंदना से हुआ। इसके पश्चात तीज एवं धार्मिक खेल, धार्मिक तंबोला, सरप्राइज प्रश्न तथा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। सभी ने सावन के गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं व एक-दूसरे को हरियाली तीज एवं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Sambhal News: हरियाली तीज पर सजी सावन की महफिल, तीज क्वीन ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.