Amroha News: सावन के अंतिम सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़, हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे
अमरोहा, अगस्त 24 -- Amroha News: सावन माह के अंतिम सोमवार पर नगर व क्षेत्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के से ही भक्तों के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, फूल और दूध अर्पित किए। मंदिर परिसर में दिनभर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। सोमवार को लेकर प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही विशेष तैयारियां की गई थीं। शहर के इंदिरा चौक स्थित गंगा प्याऊ मंदिर, रेलवे स्टेशन रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर के अलावा प्राचीन झारखंडी चाकेश्वर मंदिर में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।भीड़ यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: सावन के चौथे सोमवार को मंदिरों में शिवभक्तों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.