अमरोहा, अगस्त 2 -- Amroha News: गजरौला, संवाददाता। सावन माह के पहले सोमवार को लेकर कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िये दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे से गुजर रहे हैं। हाईवे पर कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। पुलिसकर्मी प्रमुख चौराहों व संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहते हुए यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा: नेशनल हाईवे पर आज दोपहर से रहेगा जीरो ट्रैफिककांवड़ियों की सुरक्षा के इंतजाम हरिद्वार व बृजघाट से कांवड़ में गंगा जल भरकर लौटने वाले कांवड़ियों की संख्या दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे के अलावा बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे पर बढ़ने लगी है। सबसे ज्यादा कांवड़िये अनूपशहर, बुलंदशहर के अलावा रामपुर, बरेली आदि स्थानों के लिए लौट रहे हैं। हाईवे पर कांवड़ियों...