अमरोहा, अक्टूबर 17 -- Amroha News: शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को नगर व आसपास ग्रामीण क्षेत्र के देवी मंदिरों में मां कालरात्रि की विधि-विधान संग पूजा की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने मां के दर्शन कर परिवार व समाज में सुख-शांति संग समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने मां कालरात्रि को पुष्प, नारियल, चुनरी और प्रसाद अर्पित कर पूजा की। मंदिरों में घंटे-घड़ियाल की गूंज और माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमयी बना रहा। महिलाओं ने मां की आराधना कर परिवार के लिए मंगलकामना की। कई श्रद्धालुओं ने दुर्गा सप्तशती का पाठ कर भजन-कीर्तन किया। यह भी पढ़ें- Amroha News: मां कालरात्रि की पूजा कर आशीर्वाद लिया शहर में गंगा प्याऊ मंदिर, रेलवे स्टेशन रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर, बस्ती रोड स्थित ...