Amroha News: साइबर ठगी कर उड़ाए 10 हजार रुपये वापस कराए
अमरोहा, अक्टूबर 2 -- Amroha News: बैंक खाते से साइबर ठगी कर उड़ाए गए 10 हजार रुपये थाना पुलिस ने पीड़ित को वापस करा दिए। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला चौधरियान निवासी गोविंद सिंह के बैंक खाते से बीती 18 अगस्त को 10 हजार रुपये एकाएक ही कट गए थे। उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर सेल ने रकम को होल्ड/लीन कराते हुए संबंधित पक्ष से वार्ता की। शुक्रवार को पूरी धनराशि पीड़ित को वापस करा दी। थानाध्यक्ष अतवीर चौहान ने बताया कि साइबर ठगी होने पर लोग तत्काल शिकायत दर्ज कराएं। इसके साथ ही ओटीपी, पासवर्ड व बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ भी साझा नहीं करने का सुझाव भी दिया। यह भी पढ़ें- बैंक खाते से कट गए पैसे? तो 60 मिनट का यह 'गोल्डन रूल' जान लीजिए, वापस मिल जाएगी पूरी रकम!
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.