Amroha News: सांड के हमले में किसान की रीढ़ की हड्डी टूटी, हालत नाजुक
अमरोहा, अक्टूबर 31 -- Amroha News: क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार शाम खेत पर चारा लेने जा रहे एक किसान पर पीछे से आए छुट्टा सांड ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में किसान की कमर की रीढ़ की हड्डी टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गांव अल्लीपुर खादर निवासी किसान चरन सिंह पुत्र रमली शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अपने खेत पर चारा लेने जा रहे थे। तभी रास्ते में पीछे से आए एक आवारा सांड ने उन पर हमला बोल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि किसान जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों के दावे के मुताबिक सांड के हमले से उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और घायल को संभाला। परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.