अमरोहा, नवम्बर 10 -- Amroha News: सहकारी चीनी मिल में सोमवार से पेराई शुरू हो गई। हालांकि, पेराई सत्र का औपचारिक शुभारंभ छह नवंबर को ही हवन-पूजन के साथ कर दिया गया था, लेकिन दीपावली पर्व के चलते मिल में गन्ने की आवक नहीं हुई। दीपावली बीतते ही किसानों ने खेतों का रुख कर लिया है और गन्ना आपूर्ति में जुट गए हैं। सोमवार सुबह से ही मिल गेट पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। किसान गन्ना तौल कराकर मिल में आपूर्ति कर रहे हैं। मिल प्रबंधन के अनुसार पहले दिन से ही पेराई सुचारू रूप से चल रही है और धीरे-धीरे गन्ने की आवक और बढ़ने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Shamli News: शामली चीनी मिल में पेराई सत्र की तैयारियां पूरी, 12 नवंबर से होगा शुभारंभ इधर, किसान एक तरफ गन्ना मिल को पहुंचा रहे हैं, तो दूसरी तरफ पेड़ी गन्ने की कटाई मे...