अमरोहा, नवम्बर 7 -- Amroha News: किसान सहकारी चीनी मिल कालाखेड़ा का पेराई सत्र शुक्रवार को विधिवत शुरू हुआ। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी व एडीएम धीरेंद्र प्रताप ने यज्ञ में आहुतियां दीं। मिल की चेन में गन्ना डालकर उद्घाटन किया। विधायक पुत्र देवेंद्र खड़गवंशी व भाकियू नेता एवं सभापति काले सिंह ने बैलगाड़ी से गन्ना लेकर पहुंचे शेखुपुर झकड़ी के किसान छत्रपाल सिंह व ट्रैक्टर-टिपलर से गन्ना लाने वाले भीकनपुर शर्की के किसान महिपाल सिंह को सम्मानित किया। विधायक ने मिल प्रबंधन को किसान हितों को प्राथमिकता देने के लिए कहा। कहा कि गन्ना खरीद से भुगतान तक की प्रक्रिया पारदर्शी व समय पर होनी चाहिए। मिल पूरी क्षमता से चले, ताकि तकनीकी खराबी या अन्य कारणों से किसानों को तौल के लिए इंतजार न करना पड़े। यह भी पढ़ें- Bijnor News: वेव शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटे...