अमरोहा, अक्टूबर 21 -- Amroha News: नवमी पर्व पर ससुराल से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे से दो मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया है। थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव करनपुर खादर निवासी कल्याण सिंह पुत्र मनराज सिंह ने थानाध्यक्ष को दी तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई 28 वर्षीय प्रेमपाल बीती 19 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल लठीरा माफी से वापस अपने गांव करनपुर खादर लौट रहा था। इस दौरान जैसे ही वह थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुर व दौरारा के बीच पहुंचा कि तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में प्रेमपाल गंभीर घायल हो गया। उपचार के लिए मेरठ के एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां 21 अक्तूबर की रात करीब दो बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गमजदा...