अमरोहा, जुलाई 13 -- Amroha News: नगर स्थित प्राचीन मां चामुंडा देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का रविवार को विधि विधान व मंत्र उच्चारण संग भूमि पूजन किया गया। प्रदेश के पर्यटन विभाग द्वारा कराई जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने बताया कि क्षेत्र के प्रसिद्ध चामुंडा मंदिर के सौंदर्यीकरण पर 1.27 करोड़ रुपए लगेंगे। सौंदर्यीकरण से नगर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मंदिर की भव्यता और दिव्यता को नई पहचान मिलेगी। बताया कि विकास कार्यों के तहत मंदिर परिसर में एक बड़ा हॉल, एक यात्री शेड, भव्य मुख्य द्वार, एक टाॅयलेट ब्लॉक और बिजली आपूर्ति के लिए 5 किलो वॉट का सोलर प्लांट बनेगा। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र खड़गवंशी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिखर अग्रव...