अमरोहा, सितम्बर 12 -- Amroha News: शहर में चौपला पर शनिवार सुबह सवारी बैठाने को लेकर डग्गामार वाहन चालकों के बीच विवाद के बाद हुई मारपीट से अफरातफरी मच गई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने बमुश्किल विवाद शांत कराया। गौरतलब है कि चौपला से डग्गामार वाहनों का संचालन बड़े पैमाने पर होता है। मुरादाबाद के अलावा, संभल, चांदपुर, गढ़मुक्तेश्वर आदि स्थानों के लिए यहां से डग्गामार वाहन संचालित किए जाते हैं। सवारी बैठाने को लेकर डग्गामार वाहन संचालकों के बीच आए दिन मारपीट होती रहती है। शनिवार सुबह भी दो वाहन चालक सवारियों को अपने वाहन में बैठाने को लेकर उलझ गए। कहासुनी के बाद मारपीट होने से अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बमुश्किल विवाद शांत कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में प्रमुख स्थानों पर डग्गामार वाहनों के जमावड़े ...