अमरोहा, अक्टूबर 22 -- Amroha News: हसनपुर। 18 साल बाद बेटे को सामने देख मां के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। बहन की शादी के लिए सात दिन की कस्टडी पैरोल पर गांव आए बावनखेड़ी हत्याकांड के दोषी सलीम से मिलते ही परिवार की आंखें नम हो गईं। बताया गया कि बुधवार रात करीब 11 बजे जैसे ही सलीम पुलिस की पहरेदारी में अपने घर पहुंचा, तो करीब 75 वर्षीया मां चमन बेगम उससे लिपटकर रोने लगी। मां ने रोते हुए कहा कि पता नहीं अब फिर तुझसे मिलना नसीब होगा या नहीं। सलीम की बहन भी भाई को देखकर फूट-फूटकर रो पड़ी। 18 साल पहले जब सलीम जेल गया था, तब उसकी बहन आयशा काफी छोटी थी। यह भी पढ़ें- Amroha News: जेल में मेरा आचरण ठीक, शेरो-शायरी लिखता रहता हूं : सलीम अब उसकी शादी है। उधर, परिवार के अन्य लोगों के आंसू भी नहीं थमे। गौरतलब है कि 14 अप्रैल 2008 की रात सलीम ने ...