अमरोहा, जुलाई 22 -- Amroha News: अमरोहा। माहेश्वरी महिला मंडल पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को खत्री धर्मशाला बड़ा बाजार में आयोजित हुई। महिला सशक्तिकरण एवं सेवा परियोजनाओं, संगठन विस्तार, सामाजिक सेवा एवं आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, समाजसेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेने व संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया।महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से सिलाई मशीन परियोजना का शुभारंभ किया गया। एक जरूरतमंद महिला को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सिलाई मशीन भेंट की। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष ज्योति राठी, राष्ट्रीय महामंत्री किरण लड्ढा, प्रदेश अध्यक्ष मनीषा राठी, प्रदेश सचिव अनामिका, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुधा, प्रदेश संगठन मंत्री राम, उत्तरांचल सह प्रभारी शिखा का स्वागत मंडल अध्यक्षा योगेश ...