अमरोहा, जुलाई 14 -- Amroha News: अमरोहा। शिवलाल गांधी मैमोरियल कमेटी के कार्यालय पर रविवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें कमेटी पदाधिकारियों ने समाजसेवी शिवलाल गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। महासचिव संजय गांधी ने बताया कि समाजसेवी शिवलाल गांधी लंबे समय तक कांग्रेस के प्रदेश प्रचार मंत्री रहे थे। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की तरक्की और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए। अंत में पदाधिकारियों ने कुष्ठ आश्रम पहुंचकर कपड़े व फल वितरित किए। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष सुभाष गांधी, मनी गांधी, शिवराज, हर्ष, गौरव, नितिन राजपूत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...