Amroha News: सब्जी लेकर लौट रहे कैंटीन संचालक को रोककर मारपीट, पत्नी से अभद्रता
अमरोहा, सितम्बर 6 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र के गांव बुढनपुर में सब्जी लेकर घर लौट रहे कैंटीन संचालक के साथ गांव के ही दो लोगों ने मारपीट की, पत्नी से अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित अर्जुन सिंह के मुताबिक शनिवार शाम लगभग 7:30 बजे वह फ्लाईओवर के नीचे से सब्जी लेकर वापस घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही राजू और दिलीप ने उसे रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिया। शोर-शराबा सुनकर उसकी पत्नी चंचल और भाई अनिकेत मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी पत्नी का मोबाइल फोन तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि मारपीट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.