Amroha News: सदर विधायक की निधि से होगा तुर्की इंटर कालेज विद्यालय भवन का सौंदर्यीकरण
अमरोहा, अक्टूबर 6 -- Amroha News: पूर्व कैबिनेट मंत्री व सदर विधायक महबूब अली ने तुर्की इंटर कालेज पलौला को अंलकार योजना में शामिल कराया। विधायक निधि से विद्यालय के सौंदर्यीकरण एवं भवन निर्माण के लिए पत्र लिखा। सोमवार को अपने कैंप कार्यालय पर उन्होंने कहा कि विद्यालय के सौंदर्यीकरण व निर्माण कार्य से बच्चों को सुविधा होगी। बच्चे न सिर्फ हमारा बल्कि देश का भविष्य भी होते हैं। हमें अपने बच्चों की शिक्षा पर पूरा ध्यान देना चाहिए। पढा लिखा समाज ही उन्नति करता है। आने वाले समय में ये बच्चे ही पढ़ लिखकर देश का नाम रोशन करेंगें। समाज में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा का होना बहुत जरूरी है। शिक्षित समाज से ही देश की उन्नति संभव है। उन्होंने कालेज स्टाफ को आश्वस्त किया की यदि उक्त धनराशि से विद्यालय का कोई काम शेष रहता है तो आगे भी विद्यालय के सौंदर्यीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.