Amroha News: सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, तीसरा घायल
अमरोहा, जुलाई 17 -- Amroha News: अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के बाईपास रोड पर गुरुवार देर रात को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, एक ही बाइक पर तीन युवक सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान प्रिंस और दीपांशु के रूप में हुई है दोनों अमरोहा शहर के मोहल्ला जयओम नगर के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही अमरोहा देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.