अमरोहा, अगस्त 17 -- Amroha News: 15 दिन पूर्व सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव सोंहत निवासी 19 वर्षीय शिवम पुत्र हरपाल सिंह 15 दिन पूर्व संभल मार्ग पर उझारी के नजदीक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। जनपद के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। शुक्रवार रात उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो परिजनों ने उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Amroha News: संभल मार्ग पर हादसे में बाइक सवार बीएससी के छात्र की मौत, बड़ा भाई गंभीर घायल मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाकर शनिवार को गंगा...