अमरोहा, अक्टूबर 29 -- Amroha News: जिले में सहकारी समितियों के सचिवों और कर्मचारियों की हड़ताल के बीच खाद वितरण का गणित गड़बड़ा गया है। किसानों को खाद मिलने में खासी परेशानी हो रही है। इस बीच विभाग ने सख्ती बरतते हुए हड़ताल पर चल रहे सचिवों को नोटिस जारी कर जल्द काम पर लौटने के साथ ही खाद वितरण सुचारू रूप से शुरू करने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि जिले में कुल 45 सहकारी समितियां संचालित हैं। यहां तैनात सचिवों संग कर्मचारियों की हड़ताल के चलते फिलहाल खाद वितरण की व्यवस्था प्रभावित चल रही है। इसके चलते रबी सीजन में फसलों की बुआई व अन्य कृषि कार्यों के लिए खाद की जरूरत वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब विभाग की ओर से हड़ताल समाप्त कराने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं ताकि समितियों पर खाद वितरण व्यवस्था सुचारु हो सके। इस ब...