अमरोहा, अगस्त 17 -- Amroha News: श्रावण मास के पवित्र तृतीय सोमवार पर गंगाजल लेकर भाजपा के संभल जिलाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्तों के जत्थे का नगर के झकडी चौराहे पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। नगर पालिका चेयरमैन राजपाल सैनी ने भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य शिव भक्तों को जलपान भी कराया। इस दौरान संजय सहदेव, सचिन गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, राकेश सैनी, संजीव सैनी, धर्मेंद्र सिंह, विपिन प्रजापति, अंकुर प्रजापति, योगेंद्र प्रजापति, पवन प्रजापति, मोहन प्रजापति, प्रवीण प्रजापति, राहुल प्रजापति, सौरभ सैनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...